फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

386 फरियादियों की सुनवाई कर निपटाए गए 15 प्रकरण

Tue, 17 Mar 2015 08:36 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस पर मंगलवार को जिले की चारों तहसीलों में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर 386 फरियादी अफसरों केसामने पेश हुए। अधिकारियों ने जमीन पर कब्जों और पुलिस उत्पीड़न से संबंधित 15 मामले तत्काल निस्तारित कर दिए और शेष प्रकरण संबंधित अधिकारियों को संदर्भित कर उनका एक सप्ताह में निराकरण कराने के निर्देश दिए। सदर तहसील में एसडीएम जयनाथ यादव ने सर्वाधिक सात प्रकरण हल कराए और शेष 72 मामले संबंधित विभागों केअफसरों को भेजे।
विज्ञापन

जलालाबाद। प्रभारी डीएम एवं एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए 136 प्रकरणों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने चार मामले मौके पर हल कराए और शेष मामले दो दिन में निस्तारित कर रिपोर्ट देने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौकेपर सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने विकास और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी आरपीएस यादव ने थानाध्यक्षों को पुलिस प्रकरण मौके पर जाकर हल कराने के निर्देश दिए। बाद में सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं।
तिलहर। तहसील दिवस में मंगलवार को कुल 103 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें सिर्फ एक का मौके पर निस्तारण हो सका। एसडीएम पदम सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुन कर वास्तविक निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस दौरान सीओ संजय कुमार, बीडीओ बाबूराम वर्मा, जेई हाईडल अरूण यादव, एसडीओ कुमार विकल सहित अनेक तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


समय से हो तहसील दिवस की शिकायतों का निस्तारण
पुवायां। बरेली के अपर मंडलायुक्त अरूण कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से तहसील दिवस की शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
श्री द्विवेदी ने कहा कि तहसील दिवस में जिन सरकारी सेवकों की ड्यूटी होती है वह भागीदारी करना सुनिश्चित करें। देखा जाता है कि तमाम अधिकारी खुद नहीं आकर मातहतों को भेज देते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। जनता की शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने पिछले तहसील दिवसों की लंबित 26 शिकायतों के बारे में अधिकारियों से जबाव मांगा। जिस पर अधिकारियों ने जल्द निस्तारित करने के लिए बताया।
इस दौरान राजस्व विभाग की 20, विकास की 19, पुलिस की नौ, समाज कल्याण की सात, शिक्षा की दो, अन्य आठ सहित कुल 67 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से राजस्व की दो और शिक्षा विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम लालबहादुर, सीओ उमेश शर्मा, तहसीलदार विजय यादव, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें