फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर सीएचसी में हंगामा

Sun, 04 Jun 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

सीने में तेज दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे युवक की मौत हो गई। घर वालों ने डॉक्टर पर इलाज न करने आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद अस्पताल के लोगों द्वारा समझाने पर शांत होने के बाद शव लेकर चले गए। 
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला घेरचौवा निवासी रामपाल (45) पुत्र मुन्ना लाल के सीने में शनिवार शाम साढ़े छह बजे अचानक तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टर ने उन्हें देखते ही बाजार से ईसीजी कराकर लाने को कहा। इस दौरान परिजन रामपाल को लेकर प्राइवेट डॉक्टर के पास गए, लेकिन वह नहीं मिले, उन्हें एक अन्य डॉक्टर के पास ले गए लेकिन वह भी नही मिल सके। कंपाउंडर से ईसीजी कराकर उसकी रिपार्ट लेकर सीएचसी आए। यहां डॉक्टर ने रिपोर्ट देखने के बाद इलाज न होने की बात कहते हुए हाथ खडे़ कर दिए और तत्काल उन्होंने रामपाल का रेफर लेटर बनाकर एंबुलेंस शाहजहांपुर के लिए बुलवा दी। रामपाल की पत्नी रूपा का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर से हाथ जोडकर इलाज देने की गुहार की लेकिन डॉक्टर ने इलाज से साफ  इनकार कर दिया। इस बीच लगभग 7:50 बजे रामपाल ने अस्पताल में ही दम तोड दिया। रामपाल की मौत पर पत्नी रूपा बड़ी बेटी सोनम और अन्य परिजन विलख-विलख कर रोने लगे। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। काफी देर हंगामा करने के बाद परिजन रामपाल के शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें