फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएस कॉलेज के मुमुक्ष जनरल को यूजीसी से मिला अनुमोदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के शिक्षा संकाय एवं वाणिज्य संकाय की ओर से प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाले मुमुक्षु जनरल को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से अनुमोदन मिल गया है।
विज्ञापन

कॉलेज में हुई गोष्ठी में इस आशय की जानकारी दी गई। मुमुक्षु जनरल का संपादन प्राचार्य डॉ. एके मिश्रा, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल और डॉ. मीना शर्मा करती हैं। गोष्ठी में मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वीएन मिश्रा और प्रोफेसर आरपी त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि कानपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अजय स्वरूप सक्सेना ने मुमुक्षु जनरल को यूजीसी से अनुमोदन मिलने पर हर्ष जताया। इस अवसर पर कॉलेज के पठन-पाठन को और गुणवत्तापरक बनाने के लिए अतिथियों के साथ चर्चा की।
प्रो. वीएन मिश्रा ने कहा कि जनपद के लिए यह गौरव की बात है कि एसएस कॉलेज से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का जनरल प्रकाशित हो रहा है। यहां के विद्वानों और शिक्षकों की यह विशेष उपलब्धि है। इस अवसर पर तीनों अतिथियों को जनरल की एक-एक प्रति भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें