फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मारे गए हरपाल के परिजनों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में मारे गए हरपाल के परिजनों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम
विज्ञापन

शाहजहांपुर। दुर्घटना में मारे गए हरपाल के परिजनों ने तिलहर पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए बरेली मोड़ चौराहे पर जाम लगा दिया। इसे लेकर चौक कोतवाली पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। बाद में तिलहर पुलिस ने अजीजगंज चौकी आकर तहरीर ली, तब परिजन शांत हुए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके बाद पुलिस ने 15 मिनट बाद जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि चौक कोतवाली के गांव नवादा इंदेपुर निवासी हरपाल 25 जनवरी को एक मेडिकल कॉलेज से पानी के खाली वॉटर कूलर लेकर मैजिक से वापस आ रहे थे। तभी नगरीया मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में हरपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि तिलहर पुलिस ने तहरीर दिए जाने के बावजूद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ट्रक मालिक से सांठगांठ के चलते समझौते का दबाव पुलिस बनाती रही। इससे आक्रोशित परिजनों ने बरेली मोड़ चौराहे पर 26 जनवरी को जाम लगा दिया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी अजीजगंज प्रदीप सहरावत मौके पर आ गए और परिजनों से वार्ता की। उन्होंने तत्काल इंस्पेक्टर कोतवाली व इंस्पेक्टर तिलहर को मामले से अवगत कराया। हंगामे की जानकारी पाकर निवर्तमान सभासद संजय कुमार व श्यामदेव मिश्रा भी मौके पर आ गए। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बाद में तिलहर थाने से दरोगा विनोद कुमार ने अजीजगंज चौकी आकर मृतक की मां रामकुमारी की ओर से दी गई तहरीर को रिसीव किया। तब जाकर कही परिजन शांत हुए और जाम खोल दिया। थाना प्रभारी अशोकपाल ने बताया कि मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें