मौसम ने बुुधवार को फिर पटला मारा। सारे दिन धूप रहने से गर्मी का अहसास हुआ तो शाम को ठंडी हवाओं ने राहत दी। खुदागंज क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरने से किसान फसलों को लेकर चिंतित नजर आए।
मौसम में सुबह से ही उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था पहले आसमान में हल्के बादल छाए रहे फिर दोपहर में तेज धूप निकली लेकिन शाम छह बजे ठंडी हवाओं के बीच खुदागंज में बारिश गहोने लगी। इस दौरान ओलावृष्टि देख किसान खेत में खड़ी गेहूं की फसल को लेकर चिंतित नजर आए।