फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यंग साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजी गई याशिका

विज्ञापन
विज्ञापन
यंग साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजी गई याशिका
विज्ञापन


फोटो- 18 में
शाहजहांपुर।
विकास खंड निगोही की छात्रा याशिका अवस्थी ने यंग साइंटिस्ट अवार्ड हासिल कर जनपद को गौरवान्वित किया है।
निगोही निवासी विनय अवस्थी और संगीता अवस्थी की पुत्री याशिका लखनऊ विश्वविद्यालय में शोध कर रही हैं। मणिपुर विश्वविद्यालय में हुई 105वीं इंडियन साइंस कांग्रेस में याशिका ने एनिमल वेटनरी एंड फिशरी साइंस वर्ग में शोध पत्र पढ़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कानपुर की नदी में मिलने वाले हैवी मेटल क्रोमियम का मछली के प्रभाव का आंकलन किया है। उनका मानना है कि मछली की बनावट 80 प्रतिशत मानव जाति से मिलती है। इस दिशा में उनका शोध महत्वपूर्ण माना गया। याशिका को मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने यंग साइंटिस्ट अवार्ड प्रदान कर गौरवान्वित किया।
विज्ञापन

ब्यूरो


कल्याण कारिणी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन
फोटो- 19 में
शाहजहांपुर।
जवाहर नवोदय विद्यालय की 10वीं की छात्रा कल्याण कारिणी पांडेय का चयन राष्ट्रीय स्तर की थिएटर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्राचार्य अजीत कुमार शुक्ल ने बताया कि 29 से 30 जुलाई तक कानपुर बाल भवन में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शहर निवासी मनोज पांडेय की पुत्री कल्याण कारिणी पांडेय ने थिएटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 21 से 24 अप्रैल तक नेशनल बाल भवन नई दिल्ली में होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें