फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएस कॉलेज में कल से जुटेंगे देश-विदेश के शिक्षाविद्

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का सुबह 10 बजे वित्तमंत्री और कुलपति करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन


शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में नौवां अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के शिक्षाविदों और शोधार्थियों को आमंत्रित किया गया है। चार तकनीकी सत्रों में चलने वाले सेमिनार की अध्यक्षता मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अध्यक्ष स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती और उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एके शुक्ला करेंगे।
इस संबंध में आयोजन सचिव वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेमिनार का मुख्य विषय अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद: पर्यटन और विश्व का आर्थिक स्वास्थ्य निर्धारित किया गया है। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के निदेशक प्रोफेसर संदीप कुलश्रेष्ठ होंगे। इनके अलावा इंडियन एकाउंटिंग एसोसिएशन यूपी चैप्टर के अध्यक्ष प्रोफेसर पीके यादव, इंडियन एसोसिएशन फॉर मैनेजमेंट डेवलेपमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर एचके सिंह, अंडमान निकोबार एप्लाइड टूरिज्म के डॉ. फार्रूख शेख और रॉयल यूनिवर्सिटी भूटान के प्रोफेसर तिसवांग फुंटसो भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सेमिनार का उद्घाटन सुबह 10 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन अर्थात 17 दिसंबर को सुबह नौ से 12 बजे तक तकनीकी सत्र चलेंगे और उसके बाद दोपहर 12 बजे समापन समारोह होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल मौजूद रहेंगे। इस सत्र में सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र प्रस्तुत करने वाले शोधार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भूटान के 33 सदस्यों का दल, घाना से सात सदस्सीय दल, नाइजीरिया आदि देशों के शिक्षाविद प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें