फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर तोड़फोड़, मालिक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदजई में कुछ लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दुकान स्वामी व उसकी मां की पिटाई कर दी। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट नहीं दर्ज की। पीड़ित ने सीओ सिटी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी शुभम् गुप्ता ने सीओ सिटी को पत्र देकर बताया कि रविवार रात लगभग 9:30 बजे वह अपनी शुभम् जनरल स्टोर दुकान पर अपने दोस्तों के साथ बैठा था। उसी समय दिलावरगंज का एक युवक अपने साथी के साथ दुकान पर आया और सिगरेट पेपर मांगने लगा। उसके बार-बार मना करने पर भी वह नहीं माना। दोनों पेपर देने की जिद करते हुए दुकान बंद कराने की धमकी देने लगे। इसी बीच गाली- गलौज किया। विरोध करने पर वह अपने दो और साथियों को बुला लाया, उनके पास तमंचे व लाठी-डंडे थे। दुकान में घुसते ही उन लोगों ने तोड़फोड़ के साथ पिटाई शुरू कर दी। उसकी मां बचाने आईं तो हमलावरों ने उनके भी डंडे मारे। आरोप है कि हमलावर उसकी दुकान से 1500 रुपये भी निकालकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि वह मामले की तहरीर लेकर कोतवाली गया तो उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें