शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट ने एसपी कॉलेज में कार्यकारिणी गठन के मौके पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष में कई सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राम बाबू शास्त्री, मंत्री महेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतीश चौहान, ने सेवानिवृत्त शिक्षक कैप्टन एलडी शुक्ला, दिनेश शुक्ला, गंगा विष्णु गंगवार और शिक्षणेत्तर कर्मचारी बहोरन लाल को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व हुई गोष्ठी में प्रदेश महामंत्री राम बाबू शास्त्री ने कहा कि कहा कि संघ शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन शुरू कराने, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए संघर्ष करने करने जा रहा है। संघ के गठन का उद्देश्य शिक्षकों को न्याय दिलाना है। इसलिए सभी शिक्षक एकता बनाए रखकर संगठन को मजबूती प्रदान करें। इसके बाद जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कैप्टन डॉ. जेपी मिश्र को अध्यक्ष, राहुल कुमार को मंत्री, राम कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, राम निरंजन वर्मा को संगठन मंत्री, अनिलेश कुमार और विपिन कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, जितेंद्र यादव को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया। विकास शर्मा को दिव्यांग समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर अरविंद कुमार, उमाकांत तिवारी, शिवओम शर्मा, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।