फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना मानदेय नहीं, पूरे सत्रह हजार दो

Mon, 04 Sep 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
अनुदेशक - फोटो : file pic
विज्ञापन
परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में तैनात अनुदेशकों ने बढ़े हुए मानदेय की मांग को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर संशोधित मानदेय दिलाने की मांग उठाई है। आंदोलनकारियों ने एक दिन पहले ही कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को ज्ञापन देकर बढ़ा मानदेय दिलाने की मांग की थी। प्रांतीय जूनियर हाईस्कूल अनुदेशक संघ के बैनर तले तमाम अनुदेशकों ने खिरनीबाग रामलीला मैदान में धरना देकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को पांच सूत्री ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में संशोधित मानदेय 17 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी उठाई गई हैं। इस बीच सर्वसम्मति से आठ सितंबर को लखनऊ में भी धरना देने का निर्णय लिया गया। धरना देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष रवि वर्मा, संदीप कुमार, संजय सिंह विष्ट, मनोज सुमन, मो. शोएब खां, राम रईस, आशीष, अमन अवस्थी, रुचि, उमा, सिद्धि शुक्ला, ऋतु, केशव, गजाला, सोमेश यादव, वीरेंद्र प्रताप, सुशील भारती, आशुतोष, संदीप सिंह, चंद्र प्रकाश, अनवर अली, अवधेश, निर्भय सिंह आदि शामिल रहे। इधर, उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े अनुदेशकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर 8470 रुपये मानदेय के बजाय संशोधित मानदेय 17000 रुपये दिए जाने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह चौहान, अनुज गुप्ता, विनोद यादव, कुलदीप कुमार, विनोद यादव, आदर्श श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें