शाहजहांपुर। कोरोना ने एक बार फिर से लोगों को जकड़ना शुरू कर दिया। बुधवार को जिले में 13 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें जिला जेल का एक बंदी भी शामिल है। नौ संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। संक्रमित होने वालों में 72 साल के बुजुर्ग समेत 21 साल का युवक भी शामिल है।
कोविड के लक्षण लगने पर जिला कारागार के एक बंदी समेत 13 लोगों ने जांच कराई थी। इसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। बुधवार शाम को आई जांच रिपोर्ट में सभी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें जिला कारागार के बंदी को एल-वन कैटेगिरी का माना गया है। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत ही जांच कराने पर जोर दिया है। संवाद