जलालाबाद ब्लाॅक सभागार में जांच कराते दिव्यांग व वरिष्ठजन। संवाद
जलालाबाद। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार के प्रयास से बुधवार को ब्लॉक कार्यालय के सभागार में सामाजिक अधिकारिता शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 124 दिव्यांगों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ जनों ने अपना पंजीकरण कराया। पंजीकरण कराने वालों में 80 दिव्यांग जन और 44 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।
बाद में पंजीकृत दिव्यांगों की कानपुर से आए डॉ. राजकुमार गुप्ता और उनकी टीम ने शारीरिक जांच कर उन्हें परीक्षण स्लिप दी। इससे पूर्व, राज्यसभा सांसद ने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जांच हो चुकी है, उन्हें जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग व उपकरणों का जल्द ही वितरण कराया जाएगा।
इस मौके पर विधायक हरिप्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख के पति अमित सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, गोपाल मोहन द्विवेदी, श्याम बाबू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद