फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निपुण आकलन परीक्षा में जनपद की रैंकिंग में किया जाए सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग में प्रतिवर्ष होने वाली निपुण आकलन परीक्षा में जनपद की रैंकिंग को बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग के अधिकारियों से साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि निपुण आकलन परीक्षा में जनपद की रैंकिंग को ऊपर ले जाने के लिए प्रत्येक माह दो बार मॉक टेस्ट का आयोजन ओएमआर शीट पर किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश बीएसए को दिए। डीएम ने गत वर्ष के निपुण आकलन में पिछड़ रहे स्कूलों के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को योजना बनाकर प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के स्तर आकलन के लिए जिला प्रशासन के द्वारा परीक्षा संपन्न कराई जाएगी इसकी जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक की होगी। इस दौरान बीएसए दिव्या गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी भावलखेड़ा विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें