फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बिजली मिस्त्री झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। केबल जोड़ते समय एक युवक हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह चालू बिजली लाइन पर तार जोड़ रहा था।
विज्ञापन

गांव चक ऊदन निवासी 27 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार मंगलवार दोपहर वह गांव सुनारा में बिजली सप्लाई ठीक करने गया था। गांव में हाईटेंशन लाइन के पोल में ही नीचे केबल लगाकर गांव के लोगों को कनेक्शन दिए गए हैं। केबिल जोड़ते समय पुष्पेंद्र का हाथ हाईटेंशन लाइन में छू गया जिससे पह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। वह पोल पर लगे ऐंगिल के बीच ही टंगा रह गया। लोगों ने नीचे उतारा।
पिता लाल सिंह, मां कमलादेवी, पत्नी मेघा देवी और भाई जदुवीर रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और पुष्पेंद्र को पुवायां के निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने पुष्पेंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई है। इस संबंध में एसडीओ रामाशंकर ने बताया कि पुष्पेंद्र नाम का कोई भी व्यक्ति सरकारी या संविदा पर लाइनमैन नहीं है। इस संबंध में जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें