फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर बिजली ट्रिपिंग से टिकट बुकिंग भी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर बिजली लाइनों में शार्ट सर्किट के बाद सोमवार को भी दिन भर बिजली की ट्रिपिंग के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में न सिर्फ एनाउंसमेंट में परेशानी हुई, बल्कि टिकट बुकिंग भी प्रभावित हुई। इतना ही नहीं ई-टिकट मशीन से टिकट निकालने के दौरान बार-बार पावर कट होने से एजेंट के खातों से भी रकम कटती रही। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी को इस संबंध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत को मेमो भेजना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह जर्जर और अव्यवस्थित बिजली लाइनें किसी से छिपी नहीं हैं। अधिकारियों का ध्यान भी इस ओर नहीं जाता। रविवार को इसी के चलते शार्ट सर्किट से रेलवे डाक घर में आग लग गई थी। सोमवार को भी लाइनें पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो सकीं। ऐसे में ट्रिपिंग होती रही। ई-टिकट मशीन पर एजेंट अभिषेक शुक्ला और अनिल सक्सेना के खातों से ट्रिपिंग के चलते रुपये भी कट गए। टिकट विंडों पर भी यात्रियों को लाइन लगानी हुई। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि लाइनों को ठीक करने का काम चल रहा है। विद्युत अनुभाग को मेमो दिया गया है। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें