फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानाबाद के किशोर की उतराखंड के हादसे में मौत

विज्ञापन
सौरभ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
परेवा वैश्य (पीलीभीत)। चाचा के साथ ननिहाल गए मजदूर के 13 वर्षीय पुत्र की उत्तराखंड के किच्छा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। किच्छा पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक चलाते वक्त मृतक के चाचा हेलमेट पहने हुए थे।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के परेवा वैश्य गांव निवासी वीरेंद्र पाली मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका 13 वर्षीय बेटा सौरभ रविवार को चाचा 26 वर्षीय शंकरलाल के साथ बाइक से ननिलहाल उत्तराखंड के किच्छा थाना क्षेत्र के गांव दरऊ गया था। देर शाम दोनों बाइक से वापस घर के लिए निकले। किच्छा-दरऊ मार्ग पर पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों गिर गए। हादसे में सौरभ की मौत हो गई, जबकि शंकरलाल घायल हो गए। किच्छा पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसके एक बड़ा भाई 16 वर्षीय नितेश है। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें