फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया अपमानित, डॉक्टर ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने किया अपमानित, डॉक्टर ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन


शाहजहांपुर। निगोही में लगाए गए पेंशन शिविर में एक डॉक्टर और विधायक के बीच दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर तकरार हो गई। डॉक्टर ने विधायक पर सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए सीएमओ को त्याग पत्र सौंप दिया। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।
जिला अस्पताल में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आदित्य प्रकाश आर्य ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र देकर बताया कि मंगलवार को वह उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ब्लॉक निगोही में आयोजित विशेष पेंशन शिविर में दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र जारी कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तिलहर से भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा आ गए और मामूली रूप से एक आंख खराब होने वाले मरीज को 40 प्रतिशत या अधिक की दिव्यांगता दिखाने का दबाव बनाने लगे। ऐसा करने से इंकार करने पर विधायक सभी के सामने डपटते हुए अपमानित करने लगे। इस पर डॉक्टर ने शासनादेश का हवाला देते हुए 30 प्रतिशत विकलांगता की बात कही। आरोप है कि इसके बाद विधायक ने डॉक्टर से कहा कि मुझसे बहस करते हो। चिकित्सक ने उच्चाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि सही काम करने के बावजूद बिना किसी कारण के विधायक ने मुझे जनता के सामने अपमानित किया है। इससे वह हृदय से अत्यंत आहत हैं। चिकित्सक ने विधायक से अपनी जान को भी खतरा बताया है। इसी के साथ डॉक्टर ने कहा है कि उनका इन परिस्थितियों में काम करना संभव नहीं है। लिहाजा त्याग पत्र स्वीकार किया जाए। डॉक्टर के इस्तीफा दिए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमओ डॉ. आरपी रावत निगोही पहुंच गए और देर शाम तक कैंप में रुक कर मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

000
वर्जन
मेरी अभी तक डॉ. एपी आर्या से बात नहीं हुई है। कैंप समाप्त होने के बाद वह जिला अस्पताल नहीं आए। सीेधे सीएमओ के साथ डीएम के यहां चले गए गए हैं। मुझे भी इधर, उधर से जानकारी मिली है। उनके स्तीफे की बात पर मैं अभी अधिकृत तौर पर कुछ नहीं कह सकता।
डॉक्टर एमपी गंगवार, सीएमएस
000
डॉक्टर एपी आर्या ने मुझसे मुलाकात कर अवगत कराया था कि विधायक ने मुझे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया है। लिखित शिकायत मिलने पर इसकी जांच सीडीओ और सीएमओ से कराई जाएगी, जो जानकारी मिली है, उससे डॉक्टर की पब्लिक के बीच छवि साफ है।
अमृत त्रिपाठी, डीएम
000
कैंप में विधायक एक आंख खराब होने वाले मरीज को 40 प्रतिशत या अधिक की दिव्यांगता दिखाने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर मुझे सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया। इसलिए मैने अपना इस्तीफा सीएमओ को भेज दिया है।
डॉक्टर आदित्य प्रकाश आर्य
000
जवाबदेही से बचते नजर आए सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरपी रावत से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस वक्त कैंप में मौजूद हैं, अभी बात चल रही है, कुछ देर बाद बताते हैं, इसके बाद उनका मोबाइल नंबर स्वीच ऑफ बताता रहा।
विज्ञापन

000
कैंप में डॉक्टर एपी आर्य दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने में हीलाहवाली कर रहे थे। मामले की डीएम से शिकायत की गई है। इसी कारण डॉक्टर गलत आरोप लगा रहे हैं।
रोशन लाल वर्मा, विधायक तिलहर विधान सभा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें