फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय गन्ना कांफ्रेंस को थाईलैंड पहुंचे कांग्रेस नेता कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय गन्ना कांफ्रेंस को थाईलैंड पहुंचे कांग्रेस नेता कौशल
विज्ञापन

गन्ना के साथ बहुफसली खेती और कृषि रक्षा पर देंगे व्याख्यान
कई मंचों से हो चुके सम्मानित, गंगानगर में खुशी का माहौल
फोटो 14 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
गन्ना के साथ पांच से अधिक फसलों की खेती का रिकार्ड बनाकर बहुफसली खेती और कृषि रक्षा के नए आयाम स्थापित कर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई मंचों से सम्मानित हो चुके जिले के प्रगतिशील किसान एवं कांग्रेस नेता कौशल मिश्रा अंतर्राष्ट्रीय गन्ना कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए सोमवार को थाईलैंड पहुंच गए। वह दो दिवसीय कांफ्रेंस में विश्व के विभिन्न देशों से आए कृषि विशेषज्ञों के समक्ष प्रति इकाई अधिकतम गन्ना उत्पादन लेने के लिए अपने कृषि फॉर्म पर किए गए विविध प्रयोगों पर आधारित व्याख्यान देंगे।
मंगलवार से आरंभ होने वाली चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गन्ना कांफ्रेंस थाईलैंड के उडोन थोनी शहर के शेरोन होटल में होगी। इस कांफ्रेंस के लिए थाईलैंड सोसाइटी ऑफ शुगरकेन टेक्नालॉजिस्टेज के चेयरमैन किटी चुनह्वांग ने भारत से कौशल मिश्रा सहित एक अन्य किसान करनजीत सिंह धालीवाल को आमंत्रित किया है। गन्ना शोध परिषद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके पाठक के माध्यम से कांफ्रेंस के चेयरमैन का आमंत्रण पत्र मिलने पर कौशल मिश्रा बीते दिन पैत्रक गांव गंगानगर से दिल्ली रवाना हुए और वहां से थाईलैंड पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेती की अत्याधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से कृषि पैदावार में कई कीर्तिमान गढ़ चुके कौशल मिश्रा डीडी किसान चैनल पर देश के तमाम किसानों से कृषि से जुड़े अनुभव बांट चुके हैं। पुणे के वसंत दाता शुगर इंस्टीट्यूट समेत करनाल, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर आदि के गन्ना संस्थानों में उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। यही नहीं, उनके कृषि फॉर्म को गन्ना आयुक्त द्वारा विजिट सेंटर की मान्यता दी जा चुकी है। यही वजह है कि उनके खाते में नई उपलब्धि जुड़ने से उनके पैत्रक गांव गंगानगर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें