फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी से शहर में अंधेरा, ट्रांसफार्मर फुंका

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज आंधी और बूंदाबांदी से शहर में अंधेरा, ट्रांसफार्मर फुंका
विज्ञापन

एचटी और एलटी लाइनों में शार्ट सर्किट से ट्रिपिंग की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
तेज आंधी और बादलों की गरज के साथ रविवार को देर शाम हुई बूंदाबांदी के चलते शहर में बिजली की हाईटेंशन और लो टेंशन लाइनों के तार जगह-जगह आपस में टकराने से ट्रिपिंग शुरू हो गई। आंधी से लाइनों को डैमेज होने से बचाने के लिए उनके फीडर देर रात तक बंद रखे गए। इसके बावजूद खिरनीबाग में एक ट्रांसफार्मर के अंदर पानी चला जाने से उसमें शार्ट सर्किट से खराबी आ गई। हालांकि, वहां ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर प्रभावित इलाके की बिजली आपूर्ति सामान्य की गई, लेकिन बाकी शहर के कई इलाकों में घंटों अंधेरा छाया रहा।
मौसम के करवट बदलने के संकेत रविवार को सूर्यास्त के साथ मिलने लगे। पश्चिमोत्तर दिशा में आसमान पर काली-भूरी घटाएं छाने लगीं। हालांकि तब तक बारिश के कोई संकेत नहीं थे, लेकिन सात बजे के बाद अचानक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हवा के झोंके तेज हो गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। हवा ने अंधड़ों का रूप लिया तो बिजली लाइनों के ढीले तार आपस में टकराकर चिनगारियां छोड़ने लगे। शार्ट सर्किट से ककरा कलां, आनंदपुरम, अलीजई, खलीलशर्की, घूरन तलैया, दलेलगंज, जिया खेल, गदियाना, दिलाजाक आदि कई स्थानों पर 11 केवी लाइनों के तार उलझने से उनके जंपर तेज आवाज के साथ जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बहादुरगंज पॉवर सब स्टेशन से जुड़े खिरनीबाग इलाके में अलका गेस्ट हाउस के पास रखे 400 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर केे अंदर बारिश का पानी चला गया। तकनीकी टीम केी जांच से पता चला कि ट्रांसफार्मर के कई अंदरूनी पार्ट्स खराब हो गए और वह मरम्मत के बगैर काम लायक नहीं रहा। ट्रांसफार्मर खराब होने से इलाके के लगभग 400 घरों की बिजली गुल हो गई। सूचना पाकर क्षेत्र के प्रभारी अवर अभियंता मनीष प्रजापति मौके पर पहुंचे और वहां मोबाइल ट्रांसफार्मर स्थापित कराया। इससे खिरनीबाग क्षेत्र मेें एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन अन्य कई हिस्सों में करीब तीन घंटे तक अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें