फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की सेफ्टी सेमिनार में जुटे रेल मंडल के अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे की सेफ्टी सेमिनार में मुरादाबाद रेल मंडल से आए अधिकारियों और विशेषज्ञों ने विस्तार से बिंदुवार चर्चा की। गेट मैन से लेकर स्टेशन मास्टर तक के लिए सावधानियों के बारे में बताया गया कि किस तरह से नियमों का पालन कर सौ फीसदी संरक्षा पर खरा उतरा जा सकता है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन स्थित सभागार में हुई सेमिनार में मुरादाबाद रेल मंडल के एडीएसओ डीसी तिवारी ने समपार दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि गेट मैन और स्टेशन मास्टर आपस में समन्वय रखें। एडीएन राकी तोहर ने चालक, सहचालक, गेट मैन, स्टेशन मास्टर तक के लिए बरती जाने वाली सावधानियों और दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों के बारे में बताया। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने कहा कि आपसी समन्वय और नियमों का पालन कर सौ फीसदी संरक्षा की जा सकती है। रेल प्रशिक्षण स्कूल के प्रशिक्षक संतोष शुक्ला, एलआई सेफ्टी एके राय, पीडब्ल्यूआई सुधीर कुमार शर्मा, अजय कुमार सक्सेना, टीआई श्रीकांत सिंह ने भी सेफ्टी सेमिनार में विचार रखे। इस दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों से जुड़ी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कोहरे की मार: जननायक एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें रद्द
शाहजहांपुर। तीन दिन से दिन और रात में भयंकर कोहरे ने रेलवे के टाइम टेबिल पर बुरा प्रभाव डाला है। कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को जननायक एक्सप्रेस समेत तीन रेलगाड़ियों का रद्द कर दिया गया। बाकी ट्रेनों में ज्यादातर देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन

तीन दिन से भयंकर कोहरे का प्रकोप है। 15211 जननायक एक्सप्रेस, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस और 15910 कोलकाता एक्सप्रेस पहले से देरी से चल रही थीं। तीन दिन से लगातार कोहरे ने इन रेलगाड़ियों की रफ्तार को एक तरह से थाम दिया। ऐसे में तीनों रेलगाड़ियों रद्द करनी पड़ीं। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि तीनों रेलगाड़ियों को टाइम टेबल सुधारने के लिए रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें