फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ का छापा, झोलाछाप भागे

विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। मुख्यमंत्री कार्यालय से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जांच के निर्देश मिलने पर डिप्टी सीएमओ नरेशपाल सिंह ने शुक्रवार को गांव नरौठा में छापामारी की। इस दौरान झोलाछाप क्लीनिक खुली छोड़कर भाग निकले। मौके से दो के क्लीनिकों से आला और बीपी मशीन बरामद हुई।
विज्ञापन

गांव नरौठा देवीदास निवासी राजकरन वर्मा ने मुख्यमंत्री और सीएमओ आदि को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि गांव में कई झोलाछाप दुकानें खोलकर बैठे हैं। ये लोग रोगियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिले के अधिकारी इस संबंध में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से सीएमओ को मामले की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।
शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ नरेशपाल सिंह ने नरौठा में छापामारी की तो झोलाछाप डॉक्टर दुकानें खुली छोड़कर भाग निकले। कुड मेडिकल स्टोर स्वामी भी दुकानों से खिसक लिए। डिप्टी सीएमओ के अनुसार गांव में मोहम्मद उमर मंसूरी और रियासुद्दीन की दुकान पर आला, बीपी चेक करने की मशीन सहित रोगियों को देखने के अन्य उपकरण मिले हैं। दोनों को नोटिस जारी कर तीन दिन में शैक्षिक अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया है। अभिलेख नहीं दिखाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें