फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत में हेल्पर की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव हुल्लापुर में रामगंगा पुल के पास बृहस्पतिवार रात 11 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक घायल हो गया। उसे फर्रुखाबाद डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी चालक मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार रात शहर की एक फैक्ट्री से खाद ट्रक में लोड की और उसे लेकर फिरोजाबाद जा रहा था। उसके साथ में फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव पटियारी सराय निवासी 21 वर्षीय हेल्पर होरीलाल भी था। रात लगभग 11 ट्रक जब हुल्लापुर में रामगंगा पुल के पास पहुंचा, तभी सामने से बिजली खंभा लेकर दूसरा ट्रक आ गया। दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में हेल्पर होरीलाल की मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को फर्रुखाबाद जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को शाहजहांपुर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद उसके पिता रामनरेश को सौंप दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार तिवारी के मुताबिक घटना की रिपोर्ट लिख ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें