फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने दिखाया दम

विज्ञापन
खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर के ट्यूलिप चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रबंधक श्रुति गुप्ता और प्रधानाचार्य करमजीत कौर ने दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर पुरस्कार हासिल किए।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में ऊंची कूद, लंबी कूद, रिले रेस, स्पून रेस, फ्राग रेस, बैलून रेस आदि का आयोजन किया गया। जिसमें ईशान, अंबर, आरुष आदि ने प्रथम, आदित्य, शालू, वैष्णवी, हरिसिमरत ने द्वितीय, यश, आशीष, सोनी, आम्या ने तृतीय स्थान पाया।
इस मौके पर प्रबंधक श्रुति गुप्ता ने बच्चों को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ ही खेल भी बहुत जरूरी हैं। आयोजन में स्कूल के सभ शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें