फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, ज्ञापन दिया

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान के ग्राम पंचायत खजुरी के राशन कोटेदार की मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि कोटेदार ने लंबे समय से खाद्यान्न और मिट्टी के तेल का वितरण नहीं किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की सस्ते गल्ले की दुकान प्रथम का राशन डीलर मनमानी कर रहा है। दबंगई के बल पर पक्षपातपूर्ण राशन वितरण करता है और विरोध करने पर जान-माल की धमकी देता है। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार के खिलाफ कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें