फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। शनिवार रात पंखे के तार सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। रविवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव जेंबा निवासी लालाराम का पुत्र 28 वर्षीय दीपक शनिवार रात घर में पंखे के तार लगा रहा था। इसी दौरान करंट लग जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग दीपक को रात में ही पुवायां के सरकारी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को घर ले गए।
दीपक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। उसकी दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। पत्नी राधा देवी, पिता लालाराम और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के तमाम लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मृतक अपने पीछे एक वर्ष के पुत्र को छोड़ गया है। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी प्रवेश सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें