फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप से इलाज के दौरान युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ मदनापुुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बुधवाना निवासी 22 वर्षीय कृष्णमुरारी की शनिवार को झोलाछाप से इलाज के बाद मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कृष्णमुरारी को दो तीन दिन से खांसी-जुकाम की शिकायत थी। परिजन शनिवार को उसे मदनापुर स्थित एक झोलाछाप के पास लेकर गए, जहां उसने स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद दवा देकर छुट्टी दे दी। घर पहुंचकर उसने दवा खा ली। लगभग दो घंटे बाद शाम को उसकी हालत और बिगड़ने लगी। घबराकर परिवार वाले उसे लेकर दोबारा झोलाछाप के पास पहुंचे तो मरीज को देखकर झोलाछाप ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले थाने पहुंचे और गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत किया। परिजन झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अडे़ थे। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें