जैतीपुर। खेड़ा रठ गांव में लगा विद्युत ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोडिंग से खराब होने पर भी नहीं बदला गया। इस वजह से गांव में दस दिन से 20 घरों की बत्ती गुल है। गांव के राशिद, फहीम, जुबैर, नईम, बाशिद आदि ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ और प्रभारी अवर अभियंता को सूचना देने पर भी अब तक न तो खराब ट्रांसफाॅर्मर ठीक किया गया और न ही उसे बदला जा रहा है। जिन घरों की बत्ती गुल है, उन परिवारों को सबमर्सिबल पंप नहीं चलने से पानी के संकट से भी जूझना पड़ रहा है। संवाद
—-
टीम ने चेकिंग अभियान चलाया
शाहजहांपुर। विद्युत निगम ने राजस्व वसूली का कार्य शुरू कर दिया। गोविंदगंज उपकेंद्र की टीम ने बकायेदाराें से संपर्क किया। बकाया जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी। संवाद