फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की दिक्कतें दूर होने तक छापेमारी का करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी की दिक्कतें दूर होने तक छापामारी का करेंगे विरोध
विज्ञापन

0 इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों ने भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन से जुड़े कारोबारियों ने जीएसटी का सरलीकरण किए बिना प्रदेश सरकार के प्रवर्तन कार्य से जुड़े विभागों द्वारा शुरू की गई छापामारी का विरोध करने की ठानी है। सदर बाजार स्थित इलेक्ट्रिक उत्पादों की एक कंपनी के शोरूम परिसर में हुई एसोसिएशन की मासिक बैठक मेें छापामारी के विरुद्ध एकजुट होकर आंदोलन करने का निर्णय किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज टंडन ने कहा कि केंद्रीय जीएसटी काउंसिल की बैठकों में संशोधन के कई प्रस्ताव स्वीकृत होने के बावजूद करों में एकरूपता नहीं लाई जा सकी और विसंगतियां बरकरार हैं। एक व्यवसाय में करों की अलग-अलग दरें कारोबारियों को भ्रमित कर रही हैं और वे बाहर से माल मंगाने में संकोच कर रहे हैं। व्यापारियों के हितों का ध्यान नहीं रखे जाने से उन्हें रोजाना नई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार ने एक अप्रैल से जीएसटी को पूरी तरह प्रभावी बनाने और ई-वेबिल लागू करने के लिए छापामारी शुरू कराकर अपनी हठधर्मी का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री विनोद सक्सेना ने एक ही वस्तु पर दोबारा टैक्स नहीं लिए जाने, ई-वेबिल के बगैर माल भेजने के लिए दूरी कम से कम 50 किमी नियत करने, सभी उपभोक्ता वस्तुओं पर उत्पादन कर लगाने, ई-वेबिल की प्रक्रिया निरस्त करने, व्यापारियों की सुरक्षा को बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, नालों की सफाई का काम बाजार बंदी के दिन कराने आदि बिंदुओं पर चर्चा कराई। बैठक में श्याम मोहन टंडन, महेंद्र चावला, महेश गुप्ता, धीरज मेहरोत्रा, राजकुमार, महेंद्र कुमार गोयल, योगेंद्र अरोरा, उत्सव सक्सेना, शिव कुमार, विकास गुप्ता, राधे मोहन टंडन, आलोक गुप्ता, किशोर गुप्ता, राजीव ग्रोवर, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें