फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम के नाम रही जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में टाउनहाल क्लब को किया पराजित
विज्ञापन


शाहजहांपुर। खेल निदेशालय के तत्वावधान में परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
पहला मैच स्टेडियम ए और कोचिंग सेंटर के मध्य हुआ, जिसमें स्टेडियम टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय-एक के बीच हुआ, जिसमें केंद्रीय विद्यालय 2-0 से विजयी रहा। तीसरे मैच में जलालाबाद ने केंद्रीय विद्यालय टीम को 3-0 से शिकस्त दी। चौथा मैच मैच स्टेडियम बी और टाउनहाल क्लब के मध्य हुआ। इस मुकाबले में टाउनहाल ने स्टेडियम को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल स्टेडियम ए और केंद्रीय विद्यालय के बीच खेला गया, इस मैच में स्टेडियम ने केंद्रीय विद्यालय को शून्य के मुकाबले तीन गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में टाउनहाल ने एक गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला टाउनहाल क्लब और स्टेडियम ए के बीच खेला गया, इस मुकाबले में स्टेडियम ने 3-1 से जीत दर्ज की। निर्णायक मंडल में मुईद खान, आनंद कुमार, शकील अहमद, रहमानी खान, मो. अनवर, फैसल शामिल रहे। समापन पर टाउनहाल हॉकी क्लब के सचिव करीम खां उर्फ राजू और जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने पुरस्कार बांटे। आयोजन में मो. उजैर, शैल सक्सेना, पंकज कुमार, डॉ. नुसहत, मनीराम, संजीव सिंह, रमेश चंद्र, मो. रफी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें