फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ आज से उतरेंगी 1004 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य विभाग ने पोलियो अभियान की तर्ज पर कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष सर्विलांस अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसका प्रथम चरण पांच से 15 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 1004 टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर कंटेन्मेंट और नॉन कंटेन्मेंट क्षेत्र में जाकर गहन सर्वेक्षण करेंगी।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के युद्ध स्तर पर कार्य करने का समय आ गया है। जिस गति से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, वह चिंताजनक है। इसलिए इसे रोकने के लिए ही सर्विलांस अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 777 और नगरीय क्षेत्रों में 227 टीमें लगाई जाएंगी, जो रविवार से अपना काम शुरू कर देंगी। इसमें 2050 आशा वर्कर और 372 एएनएम को शामिल किया गया है, जो लगभग 5,53,156 घरों का भ्रमण कर सर्वे करेंगी। सीएमओ ने बताया कि अभियान के तहत टीमें कंटेन्मेंट जोन में खांसी, बुखार, सांस लेने में दिक्कत वाले ऐसे रोगियों को चिन्हित करेगी, जो लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। जबकि नॉन कंटेन्मेंट एरिया में सांस लेने में दिक्कत वालों को मुख्य रूप से चिन्हित किया जाएगा।
डिप्टी सीएमओ/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इसके अलावा संचारी रोगों से निपटने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। साथ संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। अभियान के तहत प्रमुख चौराहों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट के वाहनों के माध्यम से माइक्रोफोन के द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं थूकने के लिए जागरूक किया जाएगा। द्वितीय चरण 16 से 31 जुलाई तक घर-घर दस्तक अभियान चलेगा। इस अवसर पर डॉ. कुमार गुंजन, एसीएमओ डॉ. शैलेंद्र कुमार, यूनीसेफ की हुमा जेहरा, अफरोज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें