फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुखार पीड़ित 10 माह के बच्चे की जान गई, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
पुवायां के गांव दियूरिया कॉलोनी निवासी सोनू के पुत्र ऋषभ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : आशीष शर्मा
विज्ञापन
पुवायां। गांव दियूरिया कॉलोनी निवासी सोनू के 10 माह के पुत्र ऋषभ बाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका निजी अस्पताल में बुखार का इलाज चल रहा था। बच्चे की दादी रामबेटी ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

ऋषभ की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके बेटे को बुखार आने पर आठ जून की शाम पुवायां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान मंगलवार को बच्चे की हालत बिगड़ गई और सुबह साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन ऋषभ को लेकर सीएचसी पहुंचे, वहां भी डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार को ऋषभ की दादी रामबेटी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही और गलत इलाज से उनके पौत्र की मौत हुई है। रामबेटी ने अस्पताल संचालक और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर डॉक्टर का कहना है कि बच्चे को तेज बुखार और पानी की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों से कहा गया था कि बच्चे को कुछ भी खिलाना-पिलाना नहीं है। रात में बच्चा स्वस्थ था। सुबह परिजनों ने बच्चे को कुछ खिला-पिला दिया, जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई। बच्चे को वेंटिलेटर पर ले जाने की सलाह देते हुए रेफर कर दिया गया था। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें