फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पड़ गया फोन पर अश्लील बातें करना

Sat, 06 Apr 2013 02:13 AM IST
मेरठ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर अश्लील बातें करने वाले युवक को युवती के परिजनों ने दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपी की धुनाई कर परिजन थाने ले गए। पुलिस ने दूसरे थाने का मामला बताकर परिजनों को टरका दिया।

दो घंटे तक दो थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में सदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

लालकुर्ती क्षेत्र की स्ट्रीट लाइन निवासी युवती 22 मार्च को अपनी मां के साथ दिल्ली से मेरठ लौट रही थी। ट्रेन में उसकी मुलाकात दिलदार पुत्र कुलदीप निवासी पृथ्वी पार्क तिलकनगर दिल्ली से हुई।

किसी तरह युवक ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह आए दिन अश्लील बातें कर युवती को परेशान करने लगा। यह बात युवती ने परिजनों को बताई।

परिजनों ने युवती से फोन कराकर युवक को मेरठ बुला लिया। शुक्रवार सुबह 11 बजे युवक कैंट बोर्ड के पास पहुंचा। वहां परिजनों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे आरोपी को लालकुर्ती थाने ले गए, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजन आरोपी को सदर थाने ले आए। दो घंटे बाद सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सदर इंस्पेक्टर मुनेंद्र पाल यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अश्लील सामग्री मिली
पुलिस ने बताया कि आरोपी से अश्लील सामग्री बरामद हुई है। युवक ने मेरठ पहुंचने से पहले ही बेगमपुल पर होटल बुक कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें