फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर प्रवीण कुमार के घर में युवती का यौन शोषण

Sun, 07 Apr 2013 01:13 AM IST
मेरठ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेटर प्रवीण कुमार के फ्लैट में अश्लील क्लिप बनाकर इंजीनियर को ब्लैकमेल करने के मामले में नया मोड़ आया है।
विज्ञापन


इंजीनियर ने जिस युवती के साथ जबरन सेक्स कराने की बात बताई थी, उसी ने आरोप लगाया है कि नौकरी लगवाने और ठेका दिलाने का झांसा देकर इंजीनियर छह साल से उसका यौन शोषण करता रहा।

पीड़ित युवती की ओर से सिविल लाइन थाने में इंजीनियर के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी दर्ज किया गया है। उधर, शनिवार रात पुलिस ने सुपरटेक स्थित फ्लैट खंगाला और सीसीटीवी फुटेज भी देखी।
विज्ञापन


गंगानगर निवासी सिंचाई विभाग में तैनात अधीक्षण अभियंता कुंवरपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 मार्च को मुल्ताननगर निवासी पुनीत चौधरी व माधवपुरम निवासी संजय ने किडनैप के बाद सुपरटेक स्थित फ्लैट बी 1012 में उसे शराब पिलाई और जबरन सेक्स कराकर क्लिप भी बना ली। ब्लैकमेल किया और 51 लाख रुपये के चेकों पर दस्तखत भी करा लिए।

पुलिस जांच में लगी थी कि दोपहर को ब्रह्मपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती तीन अधिवक्ताओं के साथ एसपी देहात के पास पहुंची। बताया कि इंजीनियर कुंवरपाल से उसकी मुलाकात छह साल पहले तब हुई, जब वह एक प्राइवेट बीमा कंपनी में कार्यरत थी।

कई बीमा पॉलिसी कराने के बाद इंजीनियर ने नौकरी लगवाने का झांसा दिया और फिर यौन शोषण करता रहा। अश्लील फिल्म बना ली और लगातार ब्लैकमेल किया। युवती ने बताया कि 31 मार्च को भी इंजीनियर ने उसे कॉल और मैसेज करके सुपरटेक बुलाया था।

आरोप है कि वहां इंजीनियर ने युवती को शराब पिलाई और खुद पीने के बाद दुष्कर्म किया। युवती का दावा है कि उस घटना के बाद भी इंजीनियर ने उससे कॉल करके कहा कि जैसा मैं कहूं, पुलिस और अदालत के सामने वैसे ही बयान देना। युवती ने कहा कि यह बात उसने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।

एसपी देहात एमएम बेग ने सीओ ब्रह्मपुरी मनीषा सिंह तथा सीओ सदर देहात विजय प्रताप यादव को दफ्तर बुलाया। फिर देर शाम पीड़िता की तरफ से कुंवरपाल के खिलाफ केस दर्ज किया। एमएम बेग का कहना है कि युवती ने जो तथ्य बताए हैं और साक्ष्य दिखाए हैं, उन्हें भी जांच में शामिल किया गया है।

युवती ने दिखाए कुछ फोटो
पीड़ित युवती ने पुलिस को इंजीनियर के कुछ ऐसे फोटो दिखाए हैं, जिनमें इंजीनियर आपत्तिजनक स्थिति में है। साथ ही उसने 31 मार्च की घटना के बाद की मोबाइल रिकॉर्डिंग भी सुनाई है। इसमें इंजीनियर युवती से बातचीत कर रहा है।

कह देना, मैं तेरा ताऊ हूं
पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी इंजीनियर उसे नोएडा में मकान दिलाने ले गया था। तब उसने कहा कि कोई पूछे तो कह देना कि मैं तेरा ताऊ हूं और हापुड़ से आया हूं। युवती ने बताया कि मैं गरीब परिवार की हूं, इस कारण इंजीनियर के लालच में फंस गई।

उसने बताया कि इंजीनियर ने उसे ग्रेजुएशन कराने के लिए दाखिला कराया तथा अलग रहकर पढ़ाई करने के लिए फ्लैट दिलवाया। इसके अलावा जो भी मांगती, वह देता था। बताया कि इंजीनियर उसका हर माह मोबाइल फोन भी बदलवा देता था।

फ्लैट खंगाला, सीसीटीवी फुटेज देखी
देर शाम सीओ सदर देहात विजय प्रताप यादव तथा एसओ इंचौली सुपरटेक पहुंचे। उन्होंने क्रिकेटर पीके का फ्लैट खुलवाकर छानबीन की। कुछ सामान भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


हालांकि सामान क्या लिया, उसका खुलासा नहीं किया। सीओ का कहना है कि फिलहाल कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।

इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें इंजीनियर और आरोपियों के सुपरटेक पहुंचने की जांच हुई, मगर फुटेज से यह स्पष्ट नहीं हो सका। इस दौरान इंजीनियर कुंवरपाल सिंह तथा उनके अधिवक्ता एनएस सागर भी वहां मौजूद रहे।

दावे और दलील

इंजीनियर
1. पुनीत और संजय ने मुझे फंसाने के लिए साजिशन प्रकरण रचा है।
2. युवती को 2008 से जानता हूं, मगर युवती के आरोप गलत हैं।
3. घटना के बाद मैंने युवती के पास फोन कॉल नहीं की, वह झूठ बोल रही है।
4. युवती आरोपी पुनीत और संजय से मिली हुई है, उनके दबाव में बोल रही है।
5. मैंने कोई फोटो नहीं खींचा, बल्कि शराब पिलाकर मेरी अश्लील क्लिप बनाई गई।

युवती
1. इंजीनियर ने छह साल से यौन शोषण किया, अश्लील क्लिप बनाकर डराया।
2. हर तरह का खर्च दिया, ग्रेजुएशन में दाखिला कराया और किराए पर फ्लैट दिलाया।
3. शराब पीकर दुष्कर्म का विरोध करने पर अक्सर मारपीट करता था।
4. मेरठ से अलीगढ़ जाने के पहले मेरे साथ रात बिताकर अगली सुबह ड्यूटी जाता था।
5. मेरे अलावा अन्य लड़कियों से भी उसके अवैध संबंध हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें