संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर के बर्तनहिया मोहल्ले में शनिवार देर रात मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान रंजिश में दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
आरोप है कि पांच लोगों ने दोनों युवकों को जुलूस से खींचकर बाहर ले जाकर लाठी-डंडे, रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साड़े खुर्द टोला भंडारे निवासी मुन्ना लाल मौर्या ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि शनिवार देर रात वह अपने मित्र अजीत निषाद के साथ बर्तनहिया मोहल्ले में मूर्ति विसर्जन जुलूस देखकर घर लौट रहे थे।
इसी दौरान पश्चिम टोला निवासी आजाद यादव, सुमित सिंह, राहुल यादव, विकास यादव और टड़वा निवासी दीपू यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि पांचों युवक उन्हें जुलूस से खींचकर बाहर ले गए और लाठी-डंडे, रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में मुन्ना लाल का सिर फट गया, जबकि अजीत निषाद भी घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।त