हरिहरपुर। केंद्रीय बजट में युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने की कवायद की गई है। जो युवाओं को तकनीक आधारित रोजगार को बढ़ावा देगा। एआई तकनीक के जरिए युवा ग्राफिक्स,डिजिटल क्रिएटिविटी, डिजाइनर और गेम सहित तमाम कार्यों में दक्ष होंगे। एचआपीजी कॉलेज के बीएड छात्र संदीप शुक्ला, जितेंद्र कुमार, संगम आदि ने बताया कि सरकार ने शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए पहल की है। यह सराहनीय है। एआई तकनीक पर विशेष जोर दिया गया है। इससे छात्राओं काे लाभ मिलेगा।
0
-शिक्षा को रोजगार से जोड़ने वाला बजट
बजट में एआई और नई तकनीक के जरिए युवाओं के स्किल डेवलेपमेंट पर फोकस किया गया है। शिक्षा को रोजगार से जोड़ने में यह युवाओं के लिए बेहद अहम साबित होगा। पढ़ाई और नौकरी के बीच का समय घट जाएगा। एआई तकनीक को रोजगारपरक बनाने के लिए कमेटी गठन करने का भी प्रावधान है। युवाओं को इस क्षेत्र में करिअर संवारने में सहूलियत होगी। - आलोक छात्र विधि
0
-नई तकनीक संवारेगी कॅरिअर
-बजट में एआई के लिए नेशनल रिसर्च फंड और इनोवेशन फंड का प्रावधान भी रखा गया है इससे युवाओं को तकनीकी सीख,शोध और नवाचार की सुविधा मिलेगी।स्कूलों मे भी युवाओं को डिजाइन, डिजिटल कंटेंट में स्किल सीखने का मौका मिलेगा। बजट में एआई जैसी नई तकनीक का भविष्य में क्या असर होगा इस पर अध्ययन करने पर जोर है।बजट युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास है। - सुधा, छात्रा डीएलएड
सुधा, छात्रा, बजट में