फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक ने डीजल छिड़क कर आत्मदाह का किया प्रयास, भर्ती

Thu, 20 Jun 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के नाथनगर का मामला
विज्ञापन

- फाटक तोड़कर परिजनों ने बचाया, सीएचसी नाथनगर में चल रहा इलाज

- परिजनों की माने तो कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर निवासी एक युवक बुधवार को किसी बात से आहत होकर कमरा बंद करके अपने ऊपर डीजल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन फाटक तोड़कर बाहर निकाले और उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर लेकर गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। परिजनों की माने तो युवक की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल युवक सीएचसी में भर्ती है, उसकी स्थिति सामान्य है।
महुली क्षेत्र के नाथनगर निवासी आनंद मद्धेशिया महुली मार्ग पर नाथनगर तिराहे के पास मकान बनवाकर रहते हैं। परिवार का जीवकोपार्जन चलाने के लिए पंचर बनाने का कार्य करते हैं। बुधवार शाम करीब पौने पांच बजे किसी बात को लेकर अचानक आनंद मद्धेशिया पुत्र स्वर्गीय हनुमान मद्देशिया कमरे में घुस गए। अपने ऊपर डीजल छिड़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर आनंद को बाहर निकाला। आनंद को सीएचसी नाथनगर लेकर गए। जहां चिकित्सिकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने के बाद महुली इंस्पेक्टर सतीश सिंह फोर्स के साथ सीएचसी नाथनगर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। काफी प्रयास के बाद भी आनंद ने किस कारण आत्मदाह करने का प्रयास किया इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें