फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रंजिश में युवक को मारा चाकू, गंभीर

Mon, 29 Jun 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धनघटा। थाना क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव निवासी युवक को उसी गांव के युवकों ने रविवार की सुबह चाकू और लाठी-डंडा से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने एक के विरुद्ध जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कर अन्य की भी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार प्रजातिपुर गांव निवासी मोहम्मद सैफ और मोहम्मद आकिब से काफी दिनों से रंजिश है। रविवार की सुबह दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान दो युवक भी वहां पहुंच गए, जिसमें से एक ने मोहम्मद सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसकी पीठ और गर्दन पर लगा। उसके बाद तीनों ने लाठी-डंडा से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मोहम्मद कैफ के परिवार के लोग ने थाने पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मोहम्मद कैफ को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय नाथ मिश्र ने बताया कि इस मामले में मोहम्मद आकिब के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। टीम गठित कर आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें