रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग दुलहापार चौराहे पर मंगलवार को ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी मलौली पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के मडपौना के टोला मठिया औरहवा निवासी छोटेलाल (30) पुत्र रामसरन बाइक से दुलहापार बाजार जा रहा था। जैसे ही वह दुलहापार चौराहे पर पहुंचा उसी दौरान सामने से आ रही ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पौली चौकी प्रभारी नंदू गौतम पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार भेजवाए और परिजनों काे सूचना दी। सीएचसी हैंसर पर चिकित्सक की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर घायल कर इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं ट्रेलर और चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।