फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
 दिनेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के सिसवा फतेउल्लाह गांव के पूर्वी सिवान स्थित तालाब में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार भरवलिया बूधन गांव का निवासी दिनेश (36) पुत्र ज्ञान दास तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ राहत एवं खोजबीन शुरू कराई। काफी देर तक चले प्रयास के बाद शव तालाब से बाहर निकाला गया। घटना से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें