संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाया गया। इस दौरान 15 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि आयुष्मान योजना का लाभ पात्रों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चल रहा है। इसके तहत बुधवार को सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। जो भी लोग पात्र हैं वे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र कुमार त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, संजय भारती, सुधाकर सिंह आदि माैजूद रहे। संवाद