फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्पदंश से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Wed, 01 Oct 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के रक्शा गांव में एक युवक को सांप ने डस लिया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर गए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रक्शा गांव निवासी विनय मिश्रा (28) पुत्र स्वर्गीय गंगाराम मिश्रा सोमवार की रात सात बजे पशुओं के पास धुआं करने के लिए घर में रखा उपला निकालने गए थे। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। परिवार के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार न होता देखकर चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में देर रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। मेंहदावल के सीयर चौराहे पर कृषि संबंधी दवा की दुकान चलाते थे। चार अक्टूबर को उनका इंगेजमेंट होना तय था, लेकिन उससे पहले नियति ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना से पूरे गांव के लोग दुखी हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद नात रिश्तेदार भी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें