थरौली गांव में स्थित राम-जानकी मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखते विधायक-स्रोत ग्रामीण
मेंहदावल। क्षेत्र के थरौली गांव में स्थित राम-जानकी मंदिर का पुनरुद्धार विधायक की पहल पर होने जा रहा है। बुधवार को विधायक ने विधिवत भूमि पूजन के साथ ही कार्य का शिलान्यास किया। इससे पूर्वी क्षेत्र के विकास का नया आयाम तय होगा।
मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने विकास खंड मेंहदावल के थरौली गांव में स्थित अति प्राचीन राम-जानकी मंदिर व परिसर के विकास के लिए पहल की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री ए के शर्मा से मिलकर इसके विकास के लिए पत्र सौंपा था। विधायक की यह पहल रंग लाई और शासन ने इस प्राचीन धरोहर के विकास के लिए 95 लाख रुपये अवमुक्त किया है। विधायक अनिल त्रिपाठी ने बुधवार को ब्राह्मणों के सानिध्य में विधिवत पूजन अर्चन के साथ विकास कार्य की आधारशिला रखी। इस विकास कार्य को लेकर विकास खंड के पूर्वी हिस्से में लोगों ने प्रसन्नता जताई है।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित प्रेम चंद त्रिपाठी, राम प्रताप पांडेय, गवर्नर तिवारी, बसंत तिवारी, अजय तिवारी, इन्द्र सेन सिंह, देवेंद्र बहादुर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।