बेलहर। क्षेत्र के नगर पंचायत वेलहर कला के वार्ड नम्बर 5 में सुबह 3 बजे साँप काटने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड नंबर-5 निवासी अंगद चौधरी (28) पुत्र प्रेम नाथ चौधरी सोमवार की रात अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे कि सांप ने काट लिया। जैसे ही सांप काटने की जानकारी परिजन को हुई। वैसे ही सुबह 3:00 बजे रात में ही सोखईती कराकर घर चले आए। तब तक तो अंगद चौधरी की तबीयत ठीक-ठाक रही।
सबेरे धूप होते ही अंगद की तबीयत एक बार फिर बिगड़ने लगी व मुंह से झाग निकलने लगा। लोगों ने फिर एक बार सरकारी अस्पताल मेंहदावल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख वहां के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद तत्काल वहां के डॉक्टरों ने भी स्थिति ठीक न होने की दशा में गोरखपुर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने अंगद को मृत घोषित कर दिया। संवाद