मगहर कोतवाली क्षेत्र के बयारा गांव में मंगलवार देर शाम करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बेटे की मौत से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
बयारा निवासी 25 वर्षीय अजयंत कुमार पुत्र लालजी मंगलवार देर शाम पड़ोसी अमरनाथ की पांच वर्षीय बेटी अमृता के जन्मदिन पर आयोजित पार्टी में गए थे। कपड़ा फैलाने के लिए बनाए गए अर्गन में उतर रहे करंट की चपेट में आ गए। इससे जन्मदिन की पार्टी में अफरातफरी मच गई। आननफानन लोग अजयंत को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पर आए ग्रामीणों ने बताया कि अजयंत दो भाइयों में छोटा था। उनकी दो बहने हैं। बड़ी बहन की शादी हो गई है। घटना से परिवार के लोग सहम गए। कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।