फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन

मेंहदावल। क्षेत्र के कुड़वा गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव सौंपा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

कुड़वा निवासी 22 वर्षीय गनेश पुत्र रामदेव मंगलवार को स्नान करने के लिए टिल्लू पंप से जुड़े स्विच बोर्ड के प्लग को जैसे ही ऑन किया, वैसे ही करंट की चपेट में आ गया। घटना देखकर परिजन और आस-पास के लोग दौड़ पड़े। करंट से झुलसे गनेश को लोग आनन-फानन सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से घर पर कोहराम मच गया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय गनेश की मौत की सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिजनों की मांग पर शव पंचनाम के बाद सौंप दिया गया। मृतक अविवाहित था। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें