कोविड मरीजों के लिए 165 बेड उपलब्ध
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि जिला अस्पताल के एमसीएच विंग के कोविड एलवन अस्पताल में सामान्य तौर पर कुल 50 बेड उपलब्ध हैं। इसी प्रकार एमसीएच विंग के एलटू अस्पताल में 150 बेड के सापेक्ष 107 बेड उपलब्ध हैं। शंभूनाथ मेमोरियल अस्पताल बधवा में 10 बेड के सापेक्ष आठ बेड उपलब्ध हैं। डीएम ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन एवं दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। जनपद के निगरानी समितियों द्वारा 621 गांवों में भ्रमण किया गया तथा 4222 जनसंपर्क किया गया। निगरानी समितियों की ओर से आइसोलेशन में रह रहे कुल 414 लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। संवाद