फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राह चलती महिलाओं व युवतियों पर अश्लील गाना गाने वाला युवक पकड़ा

Sun, 02 Aug 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र में राह चलती महिलाओं और युवतियों को देखकर अश्लील गाना गाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। बेलहरकला पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सांथा चौराहे पर लोगों ने सूचना दी कि लोहरसन तिराहे के पास एक युवक बैठा है और वहां से गुजरने वाली लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गा रहा है। लोगों ने बताया कि इससे महिलाओं और युवतियों को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर वहां एक युवती और एक महिला गुजर रही थी और युवक अश्लील गाना गा रहा था। महिलाओं ने भी उसके व्यवहार पर आपत्ति जताई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान शैलेश निवासी ग्राम परसिया के रुप में हुआ। परिजनों के आने के बाद उसे जमानत पर रिहाकर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें