फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राजेडीहा बाजार के पास युवक पर हमला, पैर में गंभीर चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के राजेडीहा बाजार के पास पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। मारपीट में युवक के पैर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बखिरा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी राहुल पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 23 मई की शाम करीब 7:30 बजे बेलहवा की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में राजेडीहा बाजार के समीप गांव के सुधाकर, मिथुन और गोलू ने पुरानी रंजिश में उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गालियां देते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट लग गई।
मारपीट के दौरान उनके कान का सोने का कुंडल भी गिर गया। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें