फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। पुलिस ने बुधवार की रात पिस्टल व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि ग्राम कांटी की ओर से आने वाला एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से स्कूल के पश्चिम तिराहे की तरफ आएगा। उसके पास अवैध हथियार होने की भी जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया। थोड़ी देर बाद एक संदिगध दिख रहे मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक पुलिस को देखकर भागने लगा।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास पिस्टल बरामद हुई। आरोपी की पहचान राहुल सोनी निवासी कस्बा रूधौली बस्ती के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भिजवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें