फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति समेत चार पर मारपीट का आरोप

Fri, 12 Jun 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के धनजवल गांव निवासी एक महिला ने पति समेत चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता हसीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ जून की सुबह करीब नौ बजे उसके पति अनीश गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसका गला दबाकर मारपीट की। शोर सुनकर बचाने पहुंची उनकी भतीजी को भी पकड़ कर पटक दिया और उसके साथ भी मारपीट की। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अनीश, नबी मोहम्मद, अमीना खातून तथा सैय्यद के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें